जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- डीएवी स्कूल में शिक्षक-गार्ड के बीच मारपीट, दो अलग-अलग मामला दर्ज जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय जामताड़ा स्थित सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में 09 दिसंबर को दोपहर बाद शिक्षक और विद्यालय के गार्ड के बीच हुई मारपीट का मामला शुक्रवार को सामने आया। इस मामले में जामताड़ा टाउन थाना में दो अलग-अलग शिकायत दर्ज की गई है। पहली शिकायत विद्यालय के हिंदी शिक्षक सुमन कुमार झा और भौतिकी शिक्षक विवेक कुमार मिश्रा ने दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्राचार्य डॉ विजय कुमार की मौजूदगी में सुरक्षा कर्मी मघाया महतो, अशोक यादव सहित अन्य ने उन्हें स्कूल के प्रवेश द्वार से करीब 50 मीटर दूरी पर मारपीट किया। इस दौरान दोनों शिक्षकों को गंभीर चोटें भी आई हैं। वहीं दूसरी शिकायत सुरक्षा कर्मी मघाया महतो ने दर्ज कराई। उन्होंने आरो...