कोडरमा, दिसम्बर 6 -- कोडरमा। डीएवी स्कूल झुमरी तिलैया में शनिवार को जूनियर वर्ग के छात्रों द्वारा आकर्षक पपेट शो का आयोजन किया गया। प्राचार्य के.के. सिंह ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इसी क्रम में सीनियर वर्ग के छात्रों के बीच विवेकानंद हाउस और राजा राम मोहन राय हाउस के बीच क्रिकेट फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राजा राम मोहन राय हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैच में उज्जल घोष और विनीत सर ने अंपायर की भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.