कोडरमा, अप्रैल 19 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को महात्मा हंसराज जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य और सभी शिक्षकों ने महात्मा हंसराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। हवन का भी आयोजन हुआ, जिसमें प्राचार्य,शिक्षकों और बच्चों ने भाग लिया। अंग्रेजी भाषण द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश क्लास आठवीं की छात्रा आराध्या ने डाला। कविता के जरिए आठवीं की दृष्णा ने महात्मा हंसराज जी के त्याग को पेश किया। हिंदी भाषण के जरिए आठवीं की सभ्यता ने महात्मा हंसराज के अदभुत जीवन पर प्रकाश डाला। प्रश्नोत्तरी का आयोजन आठवीं की छात्रा लक्ष्मी ने किया। महात्मा हंसराज के जीवन से जुड़े अनूठे तथ्य को सातवीं की छात्रा शांभवी लेकर उपस्थित हुईं। बालिका सृष्टि,बालक दर्श ने महात्मा हंसराज का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.