बोकारो, नवम्बर 7 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर विद्यालय अंडर 16 (टी -20) महादेव राय ट्रॉफी क्रिकेट चैंपियनशिप गुरुवार को हुआ। प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर 2डी के मैदान में खेले गए उद्घाटन मैच में डीएवी सेक्टर 4 की टीम ने होली क्रॉस स्कूल की टीम को पांच विकेट से पराजित कर पहली जीत दर्ज की। होली क्रॉस स्कूल की टीम 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रनों का स्कोर बनाया। सौरभ कुमार ने नाबाद 17 अनिरुद्ध राय ने 14 व रुद्र कुमार बारी ने 12 रन बनाए। डीएवी सेक्टर 4 से गोविंद तिवारी ने 24 रन देकर चार व रुद्र प्रताप सिंह ने तीन विकेट लिए। जबकि अभिमन्यु सिंह को दो सफलता मिली। जवाबी पारी खेलते हुए डीएवी सेक्टर 4 की टीम ने जीत के लिए 104 रन 17 ओवर में पांच विकेट खोकर बना लिए। आभास शर्मा ने 34, यश ने 21 व रौनक राज ने 19 रन बनाए। होली क्रॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.