गिरडीह, दिसम्बर 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह प्रागंण में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने पौधारोपण किया। मौके पर गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। पर्यावरण जिसमें हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और सभी जीव-जंतु शामिल हैं, हमलोगों के जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायू परिवर्तन की समस्याएं बढ़ रही है, जो मानव जीवन के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा है। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि अपनी पृथ्वी की रक्षा करें। गोयल ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ-साथ उसका देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने प्लास्टिक व पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने की अपील की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.