धनबाद, फरवरी 7 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिन्दरी डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को डीएवी स्कूल समूह के संस्थापक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा नारायण दास जी का जीवन सेवा त्याग और मानव कल्याण के लिए समर्पित था। मौके पर शिक्षक ब्रज किशोर द्विवेदी, शुभम कुमार ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को प्रेरणादायी बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...