पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एमके डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने दयानंद एंग्लो वैदिक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2026 में विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्राचार्य इंद्राणी चटर्जी ने गुरुवार को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में स्कूल को कुल चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता अनुशासित प्रशिक्षण, निरंतर परिश्रम और विद्यालय की समग्र शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी दयानंद एंग्लो वैदिक के आदर्श चरित्र, साहस और प्रतिबद्धता को अपनाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वेटलिफ्टिंग (अंडर-17 बालक वर्ग) में युवराज दुबे ने 73 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 स्के...