संभल, जनवरी 10 -- डीएवी प्रबंधन समिति द्वारा 6 से 8 जनवरी तक झारखंड की राजधानी रांची एवं उत्तराखंड की राजधानी हरिद्वार में आयोजित बालकों की राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, बबराला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जनपद और क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-14 मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विद्यालय के अभिषेक कुमार और देव गौतम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किए। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में शिव प्रताप ने अंडर-19 वर्ग में लंबी कूद और तिकड़ी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को विशेष गौरव दिलाया। वहीं अंडर-17 वर्ग में आयुष कुमार ने चक्र क्षेपण में रजत पदक अपने नाम किया। इसी क्रम में अंडर-14 वर्ग के दक्ष कुमार ने भाला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित किया। इसके अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.