बोकारो, फरवरी 6 -- गोमिया। डीएवी पब्लिक स्कूल, सवांग में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि, कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक हवन से हुई, जिसके बाद महात्मा नारायण दास ग्रोवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं स्वांग कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी सहित सीसीएल के कई अधिकारीगण मौजूद रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। मुख्य अतिथि संजय कुमार ने विद्यार्थियों को परीक्षा को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ देने की सलाह दी। उन्होंने अतीत से सीख लेकर वर्तमा...