जामताड़ा, जनवरी 13 -- जामताड़ा। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी मुकेश कुमार थे। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी, सदर थाना प्रभारी राजेश मंडल, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक तोशिब जलिली, अभियंत्रण अन्वेषक माज आलम एवं तकनीकी सहायक सतीश कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों एवं विद्यालय के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...