चाईबासा, जनवरी 31 -- चाईबासा। स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गांधी जी की उपलब्धियां अद्भुत हैं। उनका योगदान पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत पूरे विश्व के लिए पथ प्रदर्शक हैं। शिक्षिका आरती सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी जी के सिद्धांत मनुष्य को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सहायक है। संगीत शिक्षक ओसी दास के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन छात्रा हर्षिता कुमारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.