चाईबासा, दिसम्बर 24 -- चाईबासा। स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी श्रद्धानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी श्रद्धानंद एक महान शिक्षाविद्,स्वतंत्रता सेनानी और आर्य संन्यासी थे। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना की। शिक्षक विजेंद्र मारिक व रोहित कुमार द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा हर्षिता कुमारी ने श्रद्धानंद के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कक्षा सातवीं की छात्र-छात्राओं द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन छात्रा वृद्धि अग्रवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...