धनबाद, मई 2 -- जोड़ापोखर। डीएवी स्कूल बनियाहीर में मज़दूरों के परिश्रम के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में प्राचार्य ने परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि देश के विकास तथा नवनिर्माण में मज़दूरों का अहम् योगदान है। हमें हमेशा परिश्रम के महत्व को समझना चाहिए और परिश्रम करने वाले इन मज़दूरों का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...