मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर। भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वावधान में सोमवार को डीएवी स्कूल खबड़ा में गुरु पूर्णिमा उत्सव सह व्यास पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अमरेंद्र ठाकुर को गुरु के रूप में सम्मानित किया गया। उन्होंने वेद वेदांत के आधार पर गुरु-शिष्य परंपरा का वर्णन किया। इस अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत के कोष प्रमुख विजय कुमार शर्मा ने संगठन का परिचय कराते हुए श्लोक का वाचन किया एवं संगठन कार्यों से लोगों को अवगत कराया। व्यास पूजा उत्सव की प्रांत संयोजिका सुषमा कुमारी ने व्यास पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताया। विद्यालय के प्राचार्य विधु शेखर पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...