हजारीबाग, दिसम्बर 20 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग कैनरी हिल, हजारीबाग में शनिवार को बच्चों ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों ने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए सुपरवाइजरी हेड संपा श्रीवास्तव और कविता पाण्डेय ने बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने भी बच्चों को इतने सुंदर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। पूरे कार्यक्रम में संगीत शिक्षक विजय कुमार दुबे ने म्यूजिक का सपोर्ट देकर कार्यक्रम में चांद लगा दिया। संगीत शिक्षिका अपूर्वा बर्डिआर ,अंग्रेजी शिक्षिका हनीचंद्रा और नाजुदा तबस्सुम ने बच्चों को क्रिसमस कैरोल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कक्षा नवमी के श्रीहित और स...