धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीएवी कोयला नगर में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और ज्ञानवृद्धि के उद्देश्य से अंतर सदन सामान्य ज्ञान क्विज व वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। सामान्य ज्ञान क्विज में कक्षा छह से आठवीं तक तथा वाद-विवाद में नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागियों ने त्वरित उत्तर देकर अपनी तीव्र बुद्धि, एकाग्रता और ज्ञान के स्तर का परिचय दिया। प्रतियोगिता में वल्ल्वी सदन व तक्षशिला सदन प्रथम, नालंदा सदन द्वितीय और विक्रमशीला सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वाद-विवाद में नालंदा सदन प्रथम, विक्रमशीला सदन द्वितीय और वल्ल्वी सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सह झारखंड प्रक्षेत्र सी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एनएन श्रीवास्तव ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रश्नोत...