बोकारो, दिसम्बर 12 -- बोकारो। राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर के उपलक्ष्य में डीएवी सेक्टर-4 विद्यालय संस्थान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्रार्थना सभा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानव अधिकारों के महत्व, नागरिक जिम्मेदारियों तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार के प्रति जागरुकता फैलाना था। विशेष प्रार्थना सभा में सर्वप्रथम मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर 1948 में सूचीबद्ध किया था के उद्धरण द्वारा सभी विद्यार्थियों को इससे परिचित कराया गया ताकि सभी विद्यार्थियों को अपने मौलिक मानवाधिकारों की जानकारी हो।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एसके मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव अधिकार प्रत्येक व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार हैं और हमें...