रामगढ़, अगस्त 20 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में मंगलवार को छात्राओं के लिए एक आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने हेतु आवश्यक कौशल प्रदान करना था। यह कार्यक्रम सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और मानव संसाधन प्रबंधन के सहयोग से आयोजित किया गया। जिन्होंने न केवल आत्मरक्षा के महत्व पर बल दिया, बल्कि विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का भी प्रदर्शन किया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के आत्मविश्वास, जागरूकता और अप्रत्याशित या खतरनाक परिस्थितियों से निपटने के लिए उनकी शारीरिक तैयारी को बढ़ाना था। अधिकारियों ने सरल और प्रभावी रक्षा कौशल दिखाए और छात्राओं को अपनी देखरेख में इनका अभ्यास करने का अवसर दिया। प्रशिक्षण में बुनियादी मार्शल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.