काशीपुर, दिसम्बर 13 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग के सचिव फ़ैज़ अहमद और स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दौड़, खो-खो, रस्सा-कसी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्ड़ी, स्पून रेस, जलेबी रेस, फ्रॉग रेस, चियर रेस, बैंक रेस, लेमन स्पून रेस, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर रेस कराई गई। दयानंद हाउस ने प्रथम स्थान, अशोका हाउस हाउस, द्वितीय स्थान, हंसराज एवं विवेकानंद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया। यहां सागर भट्ट, खेल शिक्षक गौरव शर्मा, प्रदीप नड्डा, आकाश यादव, सुनील मुंडेपी, ललित मोहन जोशी, चेतना गहलोत, निर्मला भट्ट, हेमा पाण्डेय, मीरा बनौल...