धनबाद, फरवरी 7 -- बरोरा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा में शुक्रवार को कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा समारोह आयोजित कर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। ग्यारहवीं की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। विदाई समारोह में 'मिस्टर डीएवी' का खिताब राहुल कुमार महतो एवं 'मिस डीएवी' का खिताब अनन्या कुमारी को दिया गया। इस अवसर पर कक्षा बारहवीं के वर्गाध्यापक प्रणय चटर्जी एवं कल्पना कुमारी ने कहा कि अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को सफलता के सूत्र बताते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए है। कार्यक्रम का संचालन ग्यारहवीं की छात्रा आकांक्षा कन्धवे, परी कुमारी एवं प्रीति कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.