धनबाद, दिसम्बर 23 -- बरोरा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरा में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार श्रीवास्तव ने गणित शिक्षक आशीष कुमार सिंह, जयदीप कन्धवे व मधुसूदन प्रमाणिक को सम्मानित किया। कक्षा 11 वीं की छात्रा राजनंदनी ने श्रीनिवास रामानुजन की जीवन पर प्रकाश डाला। कक्षा नौवीं के छात्रों ने "गणित कठिन है" विषय पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति दी। छात्र प्रिंसी चौहान ने गणित से जुड़े रोचक तथ्यों को साझा किया। छात्रा संस्कृति कुमारी ने "गणित सरल है" विषय पर कविता प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। कक्षा एलकेजी के नन्हे छात्र-छात्राओं ने शून्य से नौ तक के अंकों की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता कुमारी, राहुल शर्मा, संजय सिंह, एसके तिवारी, एस. मुखर्जी, कंचन सिंह, अमिताभ दास, जदु...