धनबाद, फरवरी 8 -- बरोरा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरा में शनिवार को महान शिक्षाविद और डीएवी आंदोलन के प्रणेता महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात, विद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने महात्मा ग्रोवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...