धनबाद, फरवरी 19 -- बरोरा, प्रतिनिधि। जेईई मेन की परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा के छात्र राहुल कुमार महतो 98.27 पर्सेंटाइल एवं अजय कुमार महतो 86.15 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी मेहनत और मेधा का लोहा मनवाया है। इस परीक्षा में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल संस्थान, बल्कि अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इन बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासित जीवन और उनके शिक्षकों व अभिभावकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें अपने छात्रों पर गर्व है और हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...