रांची, जनवरी 29 -- रांची। डीएवी स्कूल, बरियातू के कक्षा 11वीं के छात्र आर्यन शर्मा के असामयिक निधन पर‌ बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। 10वीं और‌ 11वीं कक्षा की उपस्थिति में सामूहिक हवन किया गया। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार आर्यन के निधन से आहत और स्तब्ध है। वह एक मेधावी और अनुशासित छात्र था। बतौर डिप्युटी हेड ब्यॉय वह विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन का प्रतिनिधित्व भी करता था। उसने गणतंत्र दिवस में परेड का नेतृत्व किया था। भगवान शोक संतप्त परिवार को इस विपरीत परिस्थिति का सामना करने का साहस प्रदान करे। उन्होंने बताया कि आर्यन एक दिन पहले स्कूल आया और नियमित कक्षा के बाद घर चला गया। शाम को ट्यूशन से आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। इलाज के लिए परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इ...