धनबाद, नवम्बर 27 -- जोडापोखर। डीएवी बनियाहीर में बुधवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर बच्चों ने संविधान के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए निष्ठा के साथ उसका पालन करने की शपथ ली। विद्यालय की छात्रा श्रद्धा सिन्हा ने संविधान की प्रस्तावना की प्रस्तुति दी। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य सैय्यद एजाज सैंड ने सविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम और विद्वता का प्रतिफल है। हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...