रांची, जनवरी 28 -- रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में बुधवार को विज्ञान, शिल्प और कला प्रदर्शनी 'सृजन' का आयोजन किया गया। कक्षा 5वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान से संबंधित लगभग 1500 चलित मॉडल प्रदर्शित किए। साथ ही 1000 कलाकृतियां सजाई गई, जिनमें मंडाला, सोहराई और मधुबनी पेंटिंग के अलावा आकर्षक तैल चित्र , पोर्ट्रेट, पेंसिल स्केच, बोतल पेंटिंग और क्ले मॉडल शामिल थे। डीएवी झारखंड जोन-बी के क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा, प्राचार्य डॉ. तापस घोष छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...