हजारीबाग, फरवरी 12 -- बरही, प्रतिनिधि। डीएवी परिवार के नानक चंद्र गर्ग के निधन पर डीएवी पब्लिक स्कूल में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने नानक चंद्र गर्ग की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने कहा कि नानक चंद्र गर्ग एक दूरदर्शी, कर्मठ एवं समर्पित शिक्षाविद् थे। उनके मार्गदर्शन में डीएवी शिक्षण संस्थानों ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। उनका जीवन सादगी, अनुशासन और सेवा भावना से भरा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.