सोनभद्र, अगस्त 12 -- अनपरा,संवाददाता। खेल मानवीय गुणों को निखारने एवं सशक्त बनाने का माध्यम होने के साथ ही स्वस्थ एवं उन्नत समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं| डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, परासी में आयोजित अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्राधिकारी यू.पी जोन डी संध्या पाण्डेय ने विजेताओं को मेडल पहनाकर और शील्ड देकर अपने सम्बोधन में यह बात कही। क्षेत्रीय सहायक,अनपरा के प्राचार्य डॉ आशुतोष मिश्र,प्राचार्य डी ए वी बीना डॉ ए के शर्मा,प्रतियोगिता के सकुशल आयोजन में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही पर्यवेक्षक प्राचार्या, डी ए वी पब्लिक स्कूल,ओबरा प्रतिभा जौहरी,प्रभारी प्राचार्या सुनीता मिश्रा और प्रभारी प्राचार्य आर के मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे | अंडर 14 वर्ग में डी ए वी अनपरा की बालिका राजवी सिंह ने सर्...