हापुड़, अगस्त 12 -- डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में वेद सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान पौधारोपण भी हुआ। कार्यक्रम में अतिथि दीपक त्यागी, भाजपा के प्रवक्ता अवनीश त्यागी, आर्य समाज महिला प्रधान वीना आर्य, पूर्व महिला प्रधान अलका अग्रवाल, इंदु भूषण आर्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनीत त्यागी ने संयुक्त रुप से पौधारोपण किया। यज्ञ के द्वारा मंगल मंत्रों के साथ हवन पूजन आदि का आयोजन हुआ। आचार्य धमेंद्र आर्य ने गायत्री मंत्र से सभी को अवगत कराया। विद्यार्थियों ने भी मंत्रोच्चार से वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। यज्ञ के समापन पर आचार्य ने बताया कि यज्ञ से पर्यावरण की अशुद्ध वायु को स्वच्छ किया जा सकता है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पर्यावरण संरक्षण को मुख्य विषय मानकर पौधे लगाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। स्कूल के समस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.