बेगुसराय, फरवरी 1 -- सिमरिया धाम। डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28 बरौनी में वर्ग एकादश के छात्र-छात्राओं के द्वारा वर्ग द्वादश के छात्र-छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरौनी एनटीपीसी के मेंटनेंस जीएम डीके सारस्वत, एचआर हेड डी श्रीनिवास कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल आदि थे। कार्यक्रम के दौरान वर्ग एकादश के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य एवं विदाई संदेश प्रस्तुत किए गए। मौके अभिषेक कुमार, नरेंद्र कुमार, नम्रता सिन्हा, विधि कुमारी, बबीता कुमारी, हेमंत कुमार मिश्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...