चाईबासा, फरवरी 9 -- गुवा । डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बन गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही जीवन में सफलता की सच्ची आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को भय के रूप में नहीं, बल्कि अपने ज्ञान, संस्कार और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मानने की प्रेरणा दी तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरीय शिक्षक सह इंचार्ज पी. के. आचार्या ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को लक्ष्य पर केंद्रित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.