धनबाद, जनवरी 27 -- धनबाद। डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में मुख्य अतिथि प्राचार्य सह झारखंड प्रक्षेत्र सी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एनएन श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि करुणा श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। प्राचार्य ने कहा यह महोत्सव भारतीय संविधान की महानता एवं देश की एकता और अखंडता को समर्पित है। संगीत शिक्षक चक्रपाणि मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत गीत वसुदेव कुटुंबकम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने देश भक्ति गीत आई लव माई इंडिया के धुन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन पवन पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन अरबिंद पात्रा ने किया। मौके पर सभी शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.