रामगढ़, दिसम्बर 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गेगदा क्वायरी गेट के विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण का आनंद उठाया। इस क्रम में विद्यार्थियों ने रांची खेलगांव संग्रहालय और बायोडाइवेसिटी पार्क का भ्रमण किया। संग्रहालय में प्राचीन मूर्तियां, पेंटिंग, हथियार, औजार सहित ऐतिहासिक वस्तुओं का अवलोकन करते हुए झारखंड के विभिन्न जनजातियों की जीवन शैली, रीति- रिवाज की जानकारी प्राप्त की। वहीं बायोडाइवेर्सिटी पार्क में दुर्लभ प्रजातियों के कई पौधे, कछुआ के रहने की जगह देख विद्यार्थी खूब रोमांचित हुए। स्कूल की अध्यक्ष उर्मिला कुमारी और सचिव संतोष कुमार ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। भ्रमण के दौरान स्कूल के प्राचार्य दशरथ प्रसाद , उप प्राचार्या सोनी, सीमा, संदीप, ...