गोड्डा, जनवरी 16 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में डीएवी नेशनल स्पोट्र्स मीट में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करनेवाली प्रतिभागियों को मेडल्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। नई दिल्ली एनसीआर में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित इस फुटबॉल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में इस विद्यालय से करिश्मा मुर्मू,अनीशा मुर्मू,स्वाति मुर्मू,स्नेहलता मुर्मू, रेशमी टूड,माला कुमारी, कृष्णा कुमारी एवं स्नेहा टुडू ने संथाल परगना का नाम पूरे देश में रौशन किया। वहीं अमीषा मुर्मू ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। साथ ही ताइक्वांडो में कांस्य पदक प्राप्त कर अनुष्का श्री ने विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस विद्यालय की आठ छात्राओं से सजी झारखंड की फुटबॉल टीम ने (बालिका-वर्ग)की टी...