रांची, जनवरी 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, कडरू की मेजबानी में डीएवी नेशनल गेम्स-2025 का आयोजन 6 से 8 जनवरी तक रांची में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ मंगलवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार में होगा। प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए 3000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मेगा इवेंट के दौरान पांच प्रमुख खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक्स, नेटबॉल और रोलर स्केटिंग के मुकाबले होंगे। वहीं, बरियातू स्थित राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फुटबॉल के मैच आइडियल पब्लिक स्कूल (दलादली), ओटीसी ग्राउंड (पिस्का मोड़) और विकास व...