रांची, अक्टूबर 13 -- रांची। नीरजा सहाय डीएवी, कांके में सोमवार को रोजगार मेला लगा। छात्रों को भविष्य में उनके रोजगार से जुड़े विभिन्न अवसरों पर जानकारी दी गई। लगभग 20 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को करियर की दिशा समझने और चुनने में काफी सुविधा मिलती है। छात्र अपनी सोच के अनुसार करियर विकल्पों की ओर बढ़ सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...