रांची, फरवरी 9 -- रांची। डीएवी नंदराज स्कूल में इंटर हाउस स्पोर्ट्स कार्निवल का आयोजन किया गया। आईपीएस निधि द्विवेदी, आईपीएस पीयूष पांडे और प्राचार्य डॉ प्रकाश तिवारी ने शुभारंभ किया। इसमें 100 मीटर, स्किपिंग, शॉटपुट, क्रिकेट, थ्रो, बैलून रेस, स्पून रेस, टॉफी रेस आदि में प्रतिभागियों ने भाग लिया। अरविंदो हाउस की टीम पहले स्थान पर रही। श्रद्धानंद हाउस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। विवेकानंद हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को खेल के महत्व के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...