रांची, जुलाई 11 -- रांची। डीएवी नंदराज ने वैश्विक स्तर पर आयोजित ओटिस की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मेड टू मूव कम्युनिटीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एशिया पैसिफिक क्षेत्र में छठा स्थान प्राप्त किया। इसमें 16 देशों के 28 विद्यालयों ने भाग लिया। भारत से केवल दो स्कूलों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला, जिसमें डीएवी नंदराज और जादवपुर विद्यापीठ कोलकाता शामिल थे। विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य व प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा है। इसमें 12वीं के कंप्यूटर साइंस विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.