रांची, फरवरी 14 -- रांची। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राहुल डे ने 98.38 पर्सेंटाइल एवं शफाक नाज ने 91.56 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। सृष्टि कुमारी, अर्थ जायसवाल, आदित्य झा, कुमार हर्ष, श्रेष्ठ सिंह, साक्षी जायसवाल, प्राची वर्मा, हंसिका कुमारी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...