गुमला, दिसम्बर 28 -- गुमला, संवाददाता । डीएवी गुमला में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दो दिनी क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का 28 दिसंबर को समापन हुआ। दो दिन चली इस कार्यशाला में डीएवी गुमला और ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल लोहरदगा के कुल 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यशाला के मुख्य रिसोर्स पर्सन ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल लोहरदगा के प्रधानाचार्य शंकर कुमार झा और विद्यालय की पीजीटी नीति कुमारी ने रचनात्मक सोच की अवधारणा को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि रचनात्मक सोच एक योग्यता,अभिरुचि व प्रक्रिया है। जो छात्रों में नए विचारों को जन्म देती है। उन्होंने रचनात्मक प्रक्रिया के पांच चरण तैयारी,अंतःप्रेरणा,प्रेरणा,सत्यापन व संशोधन और प्रयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रक्रिया रचनात्मक सोच को व्यवस्थित रूप से विकसित करने में सहायक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.