गुमला, जनवरी 31 -- गुमला संवाददाता डीएवी गुमला में सीबीएससी दसवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आशीर्वचन दिया और परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।उन्होंने कहा कि यह समय विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस दौरान पूरा ध्यान पढ़े हुए पाठों के अभ्यास पर होना चाहिए। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक बोर्ड के सैंपल पेपर हल करने, पाठ्यक्रम के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का क्रमवार अभ्यास करने तथा मोबाइल फोन के उपयोग को कम करने की सलाह दी। उन्होंने निर्धारित समय में सभी प्रश्न हल करने का अभ्यास करने और आत्मविश्वास बनाए रखने पर जोर दिया।डॉ. साहू ने कहा कि पूर्व वर्षों के सफल छा...