गुमला, नवम्बर 26 -- गुमला, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में बुधवार को 76वां संविधान दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। भारतीय संविधान के महत्व और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर केंद्रित इस कार्यक्रम में छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'प्रस्तावना संकल्प' रहा, जिसमें वंदना सभा के दौरान सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक एक साथ खड़े होकर संविधान की प्रस्तावना को दोहराया। शिक्षिका संजुक्ता खटुआ ने प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहु ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक पर अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन की भी ...