गुमला, दिसम्बर 12 -- गुमला। डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के कक्षा सप्तम के छात्रों के लिए शुक्रवार का दिन ज्ञानवर्धक और रोमांचक रहा। स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित शैक्षिक भ्रमण के तहत छात्र बस से सिसई प्रखंड स्थित ऐतिहासिक नवरतनगढ़ किला देखने पहुंचे। प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहु ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य सातवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम को व्यावहारिक रूप से समझाना और छात्रों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना था। छात्रों ने किले के टूटे-फूटे महल, पुराने कुएं और किलेबंदी के अवशेष देखे। शिक्षकों ने बताया कि लगभग 400 साल पहले यह जगह नागवंशी राजा दुर्जन साल की राजधानी थी। शिक्षक दुर्गेश कुमार पाठक, सुधा कुमारी, रमाकांत त्रिपाठी, स्नेहा गुप्ता और करमवीर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...