रांची, अप्रैल 17 -- रांची। डीएवी गांधीनगर में सत्र 2025-26 के लिए गुरुवार को बाल संसद का गठन किया गया। विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक यज्ञ के बाद चयनित छात्र पदाधिकारियों के साथ विद्यालय के सदस्यों से परिचित कराया गया। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय की पृष्ठभूमि में न केवल शैक्षणिक प्रगति होती है बल्कि छात्रों में नैतिकता, सदाचार, अनुशासन,राष्ट्रीयता आदि गुणों का विकास भी होता है। उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का बीज भी यहीं अंकुरित होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...