रांची, जुलाई 14 -- रांची, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के पूर्व छात्र मोहम्मद अनस का चयन आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस-बीटेक कोर्स के लिए हुआ है। अनस ने जेईई में 17वां व जेईई एडवांस में 47वां स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि अनस शुरू से ही विद्यालय का मेधावी व अनुशासित छात्र रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से लगन व ईमानदारी के साथ पढ़ने व मेहनत करने कि बात कही। अनस ने सफालता का श्रेय शिक्षकों व माता-पिता को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.