रांची, अगस्त 16 -- रांची। सलुजा गोल्ड विद्यालय, गिरिडीह में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। इसमें अंडर 17 बालिका वर्ग में डीएवी गांधीनगर की टीम चैंपियन बनी। वहीं, अंडर 14 कैटेगरी में टीम उपविजेता रही। अंडर 17 में अलिशा बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच, रागिनी साहु बेस्ट रेडर, सोनाली को बेस्ट डिफेंडर पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, 14 बालिका में आरोही को बेस्ट डिफेंडर पुरस्कार मिला। इस प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड से तकरीबन 50 विद्यालयों ने भाग लिया। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.