रांची, फरवरी 2 -- खूंटी। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नए प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने अपना कार्यभार संभाला। मनोजेश्वर कुमार इससे पूर्व डीएवी सीसीएल कथारा में शिक्षक के रूप में वर्ष 2004 से अपना योगदान देते रहे थे। इस दौरान नए प्राचार्य को विद्यालय परिसर में संस्कृत शिक्षक ईश्वर नाथ झा ने मंत्र उच्चारण के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया। तदोपरांत विद्यालय के वरीय शिक्षकों द्वारा उन्हें पुष्प और निवर्तमान प्राचार्य टीपी झा द्वारा पुष्प-गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...