मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। छत्तीसगढ़ रायपुर में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, खबड़ा के 7वीं कक्षा के छात्र अक्षत ने कराटे में रजत पदक हासिल किया है। मुकेश कुमार व ममता कुमारी के पुत्र अक्षत ने अब तक विभिन्न स्पर्द्धाओं में चार गोल्ड, तीन सिल्वर मेडल जीते हैं। जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने उसको बधाई दी है। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ अक्षत की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है, बल्कि डीएवी संस्था की गुणवत्तापूर्ण खेल प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण भी है। उन्होंने कहा कि डीएवी संथा भारत सरकार के 'स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया' से मान्यता प्राप्त है, जिसके अंतर्गत विजयी छात्र भविष्य में सरकार की...