धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में शुक्रवार को डीएवी के भूतपूर्व निदेशक नारायण दास ग्रोवर की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत एनडी ग्रोवर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एनएन श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिक्षक एवं छात्र-छत्राएं सामूहिक रूप से वैदिक हवन में शामिल हुए। प्राचार्य ने नारायण दास ग्रोवर की जीवन व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कर्मयोगी थे। अपना संपूर्ण जीवन अवैतनिक डीएवी पब्लिक स्कूलों के विकास में लगा दिया। उन्होंने बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड एवं ओडिशा के सुदूरवर्ती पिछड़े और आदिवासी बहुल इलाकों में गरीब बच्चों को शिक्षा एवं समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डीएवी के लगभग 250 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों की स्थापन...