धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता कोयला नगर टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी सीएई क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र झारखंड प्रक्षेत्र-सी के तत्वावधान में नवीन शिक्षण विधियों को रुचिकर बनाने के उद्देश्य से 'क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड प्रक्षेत्र-सी के अंतर्गत डीएवी कोयला नगर, कुसुंडा, अलकुसा, मुनीडीह, सिंदरी, लोदना तथा मुग़्मा के प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक तक के सभी विषयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। कार्यशाला की शुरुआत डीएवी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र झारखंड प्रक्षेत्र-सी के क्लस्टर हेड सह डीएवी कोयला नगर के प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने गायत्री मंत्र के साथ दीप जला कर की। डीएवी सिंदरी के प्राचार्य एके सिंह, डीएवी मुनीडीह इंदु प्रसाद, डीएवी कुसुंडा झूमा महता, डीएवी लोदना एस अहमद, तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.